{"_id":"5cf2e5f7bdec22076c4ee499","slug":"15594225014-bareilly-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह मार्कशीट भी मिल जाएंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अगले सप्ताह मार्कशीट भी मिल जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दाखिला लेने में कोई दिक्कत न हो इसलिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय मार्कशीट भी जल्दी ही बांटने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह से मार्कशीट बंटनी शुरू हो जाएंगी।
शैक्षिक सत्र में विलंब को खत्म करने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार सारी व्यवस्थाएं पटरी पर लाने में जुटा है। इसके चलते मुख्य परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन कार्य भी शुरू कर दिया गया और 15 मई को सभी पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम एकसाथ ही घोषित कर दिया गया। जबकि पूर्व के सालों में मई और जून के पूरे महीने एक-एक करके रिजल्ट जारी होते रहते थे। रिजल्ट सही समय पर घोषित होने के बाद अब मार्कशीट भी समय से उपलब्ध कराने की तैयारी है ताकि अन्य विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मार्कशीट की छपाई शुरू करा दी है। जैसे-जैसे मार्कशीट छपकर आती जाएंगी, चेकिंग कर उन्हें कॉलेज भेज दिया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि जून के दूसरे सप्ताह तक छात्र-छात्राओं को मार्कशीट उपलब्ध कराई जा सके।