फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सरकार ने नायब तहसीलदार बनाया था.. निकला हैवान

सरकार ने नायब तहसीलदार बनाया था.. निकला हैवान

Tue, 28 May 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने नायब तहसीलदार बनाया था.. निकला हैवान
बरेली। बिल्सी (बदायूं) के गांव अहमदनगर असौली में रहने वाला रिटायर्ड नायब तहसीलदार झंडूलाल नशे में हैवान बन गया। शहर की एक कॉलोनी में अपने पुराने दोस्त के घर आए इस रिटायर्ड अफसर ने पहले तो उसके साथ बैठकर शराब पी और फिर बहाने से उसे कहीं भेजकर उसकी 14 वर्षीय नेत्रहीन और मानसिक मंदित बेटी को दबोच लिया। लड़की के विरोध के चलते काफी कोशिश के बाद भी वह अपनी बदनीयती पूरी करने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने लकड़ी की पटली उसके चेहरे पर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हुए तो भाग निकला लेकिन लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी झंडूलाल की उम्र करीब 70 साल है। वह नायब तहसीलदार के पद से रिटायर हुआ है। उसके परिचित एक सिपाही बरेली में रहते हैं। सोमवार दोपहर बाद झंडूलाल उनके घर आया था। पुलिसकर्मी की पत्नी अपनी दूसरी बेटी के साथ दवा लेने गई हुई थीं। बेटा भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में सिपाही के अलावा उनकी 14 साल की बेटी थी जो नेत्रहीन के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर भी है। बताया जाता है कि झंडूलाल पहले तो काफी देर तक अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पीता रहा। इसके बाद उसने किसी काम के बहाने से उसे भी बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नशे में धुत झंडूलाल ने दोस्त की बेटी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो झंडूलाल ने रसोई में पड़ी पटली उठाकर उसके चेहरे पर वार कर दिया। इससे किशोरी का चेहरा लहूलुहान हो हया। किशोरी की चीख सुनकर पड़ोसी आए तो झंडूलाल भागने लगा। पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना देकर किशोरी के भाई और परिवार को बुला लिया। पीड़ित को थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर झंडूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। घायल किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed