फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेन में मासूम बच्चे की मौत, बात छिपाए रहे दंपती

ट्रेन में मासूम बच्चे की मौत, बात छिपाए रहे दंपती

Tue, 28 May 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में मासूम बच्चे की मौत, बात छिपाए रहे दंपती

यात्रियों की आपत्ति के बाद जंक्शन पर उतारा गया शव, पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने घरवालों को सौंपा

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से बिहार जा रहे सात महीने के मासूम बच्चे की सफर के दौरान मौत हो गई। दंपती मासूम के मरने की बात छिपाए रहे, लेकिन जब यात्रियों को शक हुआ उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद दंपती ने टीटीई को तबियत खराब होना बताया। ट्रेन के जंक्शन पर रुकने पर डाक्टर ने चेक किया तो बच्चा मृत था। जीआरपी ने बच्चे को पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों को सौंप दिया।

अवध असम एक्सप्रेस के एस-4 कोच में अमित शाह परिवार समेत दिल्ली से खगड़िया (बिहार) जा रहे थे। उनके साथ सात महीने का बेटा हिमांशु भी था। अमित के मुताबिक, हिमांशु को पीलिया था। यात्रियों की माने तो हिमांशु दिल्ली से ही थोड़ी-थोड़ी देर बाद रो था, लेकिन मुरादाबाद के बाद उसके रोने की आवाज नहीं आई। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अमित से पूछा। परसाखेड़ा स्टेशन के पास अमित ने टीटीई को बच्चे की तबियत खराब होने के बारे में बताया। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद से मेसेज आने के बाद जंक्शन पर रेलवे डाक्टर ने हिमांशु को चेक किया तो देखा कि उसी मौत हो चुकी है। जीआरपी ने बच्चे को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों का कहना है कि दंपती बच्चे के शव को गांव ले जाना चाहते थे, लेकिन यात्रियों की आपत्ति के बाद शव जंक्शन पर उतारा गया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों के हवाले कर दिया गया। रेलवे के पास शव को भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed