फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्रा की फर्जी आईडी से चेटिंग पर दो पक्षों में मारपीट, तनाव

छात्रा की फर्जी आईडी से चेटिंग पर दो पक्षों में मारपीट, तनाव

Tue, 28 May 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की फर्जी आईडी से चेटिंग पर दो पक्षों में मारपीट, तनाव
बरेली। इंस्ट्राग्राम पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर चेटिंग के मामले में एक ही पक्ष के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ही ओर से नेताओं और धर्मगुरुओं की पैरवी हुई तो मामला तूल पकड़ गया। देर रात तक चौकी पर हंगामा चला। किला पुलिस कार्रवाई की बात कह रही थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम ढले यह विवाद शुरू हुआ। बताते हैं कि एक धर्मस्थल से जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति की बेटी का फोटो उसी के ममेरे भाई ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर कर दिया। बच्ची के पिता का दावा था कि बेटी की फर्जी आईडी बनाकर उसे शेयर किया गया है। इस पर लोग भद्दे कमेंट कर रहे हैं। बच्ची के पिता ने जब इसकी शिकायत रिश्तेदार से की तो वह भड़क गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लोग निकल आए और लाठी डंडे चलने लगे। पहले मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने विवाद शांत भी करा दिया। बाद में ये लोग एक दरगाह पर पहुंच गए। दोनों ओर से धर्मगुरुओं ने विवाद शांत कराने की कोशिश की पर देर रात तक शांत न हो सका। इंस्पेक्टर किला डीसी शर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता ने तहरीर दे दी है। दूसरा पक्ष भी आरोप को निराधार बताकर तहरीर देने की बात कह रहा है। समझौता न हुआ तो वे दोनों पक्ष की रिपोर्ट लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed