फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीतापुर फोरलेन: बाईपास रोड पर पड़ गईं गहरी दरारें

सीतापुर फोरलेन: बाईपास रोड पर पड़ गईं गहरी दरारें

Tue, 28 May 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर फोरलेन: बाईपास रोड पर पड़ गईं गहरी दरारें
फरीदपुर। बरेली-सीतापुर फोरलेन पर फरीदपुर बाईपास काफी दरक गया है। पिछले साल भी यह बाईपास काफी जगह टूट गया था। एनएचएआई ने इसकी मरम्मत भी कराई थी, लेकिन भारी ट्रैफिक के बीच ये काम टिक नहीं सका। इससे यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस हाईवे का अभी से ये हाल है तो आने वाली बारिश में इसकी क्या स्थिति होगी? इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर फोरलेन का काम इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी ने लिया था, लेकिन बैंकों की अरबों की रकम हजम करके कंपनी भाग गई। पिछले साल फरीदपुर में एनएचएआई ने इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई, लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी के भागने के बाद खस्ताहाल यह हाईवे बारिश में दरकता और टूटता रहा। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थित फरीदपुर बाईपास की रही। इसकी मरम्मत कराने में अफसरों के पसीने छूट गए। पिछले सात 7.50 करोड़ रुपये खर्च भी हुए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। बारिश का मौसम फिर आने वाला है, इस बार तो मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर बाईपास की मरम्मत के लिए मिट्टी के कट्टे लगाए गए थे, जो खिसक गए हैं। बाईपास पर रोड भी काफी दरक चुकी है। इससे कार के पहिए उसमें फंसने से दुर्घटनाएं होने लगी हैं। बावजूद इसके एनएचएआई के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे। हाल में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एनएचएआई के चेयरमैन से इस हाईवे को लेकर बातचीत की थी। बताया जाता है कि हाईवे की मरम्मत के लिए 6.50 करोड़ रुपये पास तो हो चुके हैं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन एक्सीडेंट में कई लोग गंवा चुके हैं जान
फरीदपुर बाईपास पर करीब दो माह पूर्व दुर्घटना हुई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस रविवार को ऐसा हादसा सुबह हुआ, जब शव लेकर जा रही कार दरक रहे बाईपास पर असंतुलित हो गई और कई फिट गहरे खाई में पलट गई।


अधूरे पुल पर शुरू हो गया ट्रैफिक
बाईपास दरकने के बाद ओवरब्रिज, जो बीसलपुर-फरीदपुर रोड पर बना हआ था उसको बंद कर दिया गया था, लेकिन इस पर ट्रैफिक फिर शुरू हो गया है। इससे यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। यह ओवरब्रिज पिछले साल ही बारिश के दौरान दरकने लगा था।

इस हाईवे की मरम्मत के लिए एनएचएआई अफसरों से बात हो गई है। साढ़े छह करोड़ से इसकी मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed