{"_id":"5ceaed13bdec22075f579076","slug":"15589000364-nawabganj-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में बाप-बेटे को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवाबगंज में बाप-बेटे को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)। सेलर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को शनिवार रात किसी ने गोली मार दी। आरोप है कि पांच नकाबपोश बदमाशों ने पड़ोसी के दरवाजा न खोलने पर गोली चलाई थी। उसे पीटा भी। दहेज हत्या में नामजद लोगों के साथ हुई इस घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। सीओ ने भी मौके पर जाकर जांच की।
अधकटा रब्बानी बेगम गांव के तेजराम नवाबगंज-बरखेडा मार्ग पर सेलर चलाते हैं। रखवाली के लिए रात दरवाजे पर ही सो रहे थे। साथ में 15 वर्षीय बेटा सूर्यप्रकाश भी था। आरोप है कि रात दो बजे अचानक पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिता-पुत्र को उठाया। दोनों के कपड़े उतारकर उन्हीं से हाथ बांध दिए। तेजराम से कहा कि पड़ोसी भोलानाथ का दरवाजा खुलवाएं। तेजराम ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे उनके पैर और सूर्यप्रकाश की जांघ में गोली लगी।