फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्हाइट हाउस तक पहुंचा बरेली की चाकूबाजी का विवाद

व्हाइट हाउस तक पहुंचा बरेली की चाकूबाजी का विवाद

Mon, 27 May 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस तक पहुंचा बरेली की चाकूबाजी का विवाद
बरेली। संपत्ति विवाद में बरेली के मूल निवासी वैज्ञानिक डॉ. आफताब आलम पर चाकू से हमला करने के बारादरी में दर्ज मामले की अब थाना बिथरी से विवेचना कराई जा रही है। बारादरी पुलिस के खेल को बिथरी पुलिस ने काफी हद तक पकड़ लिया है और आरोपियों पर चार्जशीट लगने की संभावना है। वहीं, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत एनआरआई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्वीट करके मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. आफताब और उनकी पत्नी अजमत न्यूयार्क में रहते हैं। डॉ. आफताब आलम कृषि वैज्ञानिक हैं और संयुक्त राष्ट्र में सलाहकार भी रह चुके हैं। डॉ. आफताब के मुताबिक वे बारादरी में पुराना शहर के निवासी हैं और अपना मकान बहन को रहने के लिए दे दिया था। माता-पिता की मृत्यु के बाद मकान खाली करने को कहने पर बहन झगड़ा करने लगीं। आरोप है कि वर्ष 2017 में वे न्यूयार्क से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बरेली आए तो बहन के परिवारवालों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उनके गले और सीने में चाकू लगे। बारादरी थाने में रिपोर्ट कराकर वह चले गए। मगर विवेचक ने दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर मामले में एफआर लगा दी। उन्हें पता लगा तो एडीजी से शिकायत की। तत्कालीन एडीजी प्रेमप्रकाश ने एफआर निरस्त कर बिथरी चैनपुर पुलिस को दोबारा विवेचना के निर्देश दिए। तब से मामले की विवेचना एसएसआई मनोज वर्मा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्हें विवेचना में कुछ नए तथ्य मिले हैं। पांच आरोपियों पर चार्जशीट लगाई जा सकती है। मगर पुलिस की शिथिलता को देख डॉ. आफताब ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद मांगी है। माना जा रहा है कि यह मामला विदेश मंत्रालय के जरिये फिर बरेली पुलिस तक आएगा।
विज्ञापन

 
बिना साक्ष्य लगाई थी एफआर
एनआरआई को चाकू मारने के मामले में बारादरी पुलिस ने खेल कर दिया था। विवेचक ने उस मेडिकल रिपोर्ट को भी दरकिनार कर दिया था जिसमें डॉ. आफताब को लगे चाकू से हुए घाव को गंभीर माना था। प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही भी नहीं ली गई। हालांकि अब गवाहों ने बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 एनआरआई डॉ. आफताब आलम ने मुझे भी इस प्रकरण में मेसेज किए थे। मैंने विवेचक को तलब कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब वादी कहां और किससे शिकायत कर रहे हैं। यह मेरे संज्ञान में नहीं हैं। नियमानुसार विवेचना तो विवेचक ही करेंगे। उसी आधार पर कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed