फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खीरी और धौरहरा में फिर लहराया भगवा परचम

खीरी और धौरहरा में फिर लहराया भगवा परचम

Fri, 24 May 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
खीरी और धौरहरा में फिर लहराया भगवा परचम
लखीमपुर खीरी। खीरी सीट पर भाजपा के अजय मिश्र टेनी ने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन (सपा) प्रत्याशी डॉ पूर्वी वर्मा को 2,18,257 मतों के भारी अंतर से हराकर पुन: जीत दर्ज की है। वहीं धौरहरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन (बसपा) प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी को 1.58 लाख मतों के अंतर से हराकर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं निघासन विधानसभा उपचुनाव का नतीजा भी भाजपा की झोली में गया, जहां भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी कयूम को 51,282 मतों के अंतर से हराया है।
विज्ञापन

लोकसभा सीट खीरी, धौरहरा और निघासन विधानसभा उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई, जिसके रूझानों में शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। प्रत्येक राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशियों की पकड़ मजबूत होती गई है, जो मतगणना के अंतिम राउंड तक प्रचंड जीत में बदल गई। विरोधियों के हौसले तो एग्जिट पोल के बाद से ही पस्त होने लगे थे, लेकिन मतगणना के कुछ राउंड बाद ही उन्हें मतगणना स्थल पर बैठना भारी लगने लगा। भाजपा प्रत्याशियों की प्रत्येक राउंड में बढ़त मजबूत होने से विरोधी दलों के प्रत्याशी नाउम्मीद होने लगे, जिसका असर उनके एजेंटों में भी दिखाई दिया। तो वहीं भाजपाई जीत की खुशी में भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। दोपहर बाद ही विरोधी दलों के प्रत्याशी और उनके एजेंट धीरे-धीरे खिसकने लगे। मतगणना के फाइनल नतीजे रात 9.30 बजे तक घोषित हुए, जिसके बाद खीरी आरओ/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और धौरहरा आरओ/सीडीओ रवि रंजन ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


खीरी प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी - पार्टी - प्राप्त मत
अजय मिश्र टेनी - भाजपा - 6,08,015
डॉ पूर्वी वर्मा - सपा - 3,89,758
जफर अली नकवी - कांग्रेस - 91,610

धौरहरा प्रत्याशियों को मिले मत
रेखा वर्मा - भाजपा - 5,08,385
अरशद इलियास सिद्दीकी - बसपा - 3,50,056
जितिन प्रसाद - कांग्रेस - 1,60,689

निघासन उपचुनाव के प्रत्याशियों को मिले मत
शशांक वर्मा - भाजपा - 1,20,269
कयूम - सपा - 68,987
अटल कुमार शुक्ला - कांग्रेस - 18,402
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed