{"_id":"5ce30dc8bdec2207114c002a","slug":"15583841256-bareilly-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में आखिर किसने फूंक दिए वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन में आखिर किसने फूंक दिए वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस लाइन में चार दिन पहले रात के वक्त फूंके गए तीन वाहनों के मामले में कोतवाली पुलिस की हल्की कार्रवाई से प्रभावित पुलिसकर्मियों के परिवार नाराज हैं। सोमवार को पुलिसवालों के घरों की महिलाएं एसएसपी से मिलने आईं और घटना की शिकायत की। एसएसपी ने यहीं मौजूद कोतवाल से पूछताछ की। साथ ही प्राथमिकता से सच का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
गुरुवार रात पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी में किसी असामाजिक तत्व ने पुलिसकर्मियों के आवासों के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी थी। इसमें कार समेत तीन वाहन जल गए थे। सेंट्रो कार एसपी देहात के ड्राइवर संजय रस्तोगी, स्कूटी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सोनल तो आंशिक रूप से झुलसी वैगनआर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल राकेश की थी। सोमवार को संजय की पत्नी सुमन रस्तोगी के साथ कॉलोनी की अन्य महिलाएं एसएसपी मुनिराज जी. से मिलीं। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन जैसे अति सुरक्षित और महत्वपूर्ण स्थल पर वाहनों में आग लगा दी गई तो दूसरी जगह सुरक्षा का क्या हाल होगा? कहा कि कोतवाली पुलिस ने भी मामले को हल्के में लिया। एनसीआर दर्ज कर मामले को निपटा दिया। उनकी एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने यहां शिकायत सुन रहे कोतवाल पंकज वर्मा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि धारा 427 के तहत एनसीआर करके जांच कराई जा रही है जो नियमत: सही है। एसएसपी ने प्राथमिकता से कार्रवाई को कहा। जांच में पता लगा है कि घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने से खुलासे में अड़चन आ रही है।