फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यूपी कॉप के जरिये दर्ज हुई पहली एफआईआर

यूपी कॉप के जरिये दर्ज हुई पहली एफआईआर

Sun, 13 Jan 2019 01:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी कॉप के जरिये दर्ज हुई पहली एफआईआर
हाफिजगंज। डीजीपी द्वारा ऑनलाइन एफआईआर के लिए लांच किए गए यूपी कॉप एप के जरिये जनपद की पहली एफआईआर हाफिजगंज थाने में दर्ज की गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव अहलादपुर निवासी मुरारीलाल पुत्र नत्थूलाल के मुताबिक रिठौरा की स्टेट बैंक में उनका खाता है। 16 अक्तूबर 2014 को उसके मोबाइल पर एक काल आई थी कि तुम्हारा खाता बंद हो रहा है। वह झांसे में आ गए और एटीएम कोड बता दिया। जिसके कुछ देर बाद उनके खाते से 49 हजार निकल गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। हाल में उन्हें एप का पता चला। एप के जरिये उन्होंने थाना हाफिजगंज में ई रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बैंक से उस तारीख की निकासी की डिटेल तलब की है। उन्होंने बताया कि इस एप के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हरहरपुर मटकली के लोगों को जानकारी दी गई। मोबाइल पर यूपी कॉप एप के जरिये मोबाइल चोरी, बैंक खाते से रुपया निकालने की धोखाधड़ी जैसे मामलों की रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed