फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शादी करने से मना किया तो प्रेमिका को जहर पिला दिया

शादी करने से मना किया तो प्रेमिका को जहर पिला दिया

Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
शादी करने से मना किया तो प्रेमिका को जहर पिला दिया
प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर प्रेमी आपा खो बैठा। उसने दोस्त की मदद से प्रेमिका को जहर पिला दिया। हालत बिगड़ी तो खुद ही उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। इसकी जानकारी प्रेमिका के घरवालों को मिली तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर प्रेमी और उसकी मां की पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। हालांकि लड़की के परिजनों की तरफ से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की लड़की का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को प्रेमिका प्रेमी के गांव में अपने रिश्तेदार के यहां भंडारे में शामिल होने गई थी। वहां उसका प्रेमी भी मौजूद था। वह उसे अपने घर ले गया और उससे शादी करने की बात कही। काफी मनाने के बाद भी प्रेमिका ने शादी के लिए हामी नहीं भरी तो युवक ने दोस्त की मदद से उसे जहर पिला दिया। इसी बीच प्रेमी की मां पहुंच गई। उसने लड़की को गंभीर हालत में देखा तो उसे लेकर कस्बे के निजी अस्पताल पहुंची। सूचना पर प्रेमिका के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने प्रेमी और उसकी मां की पिटाई कर दी। इसके बाद यूपी-100 को बुलाकर प्रेमी और उसके दोस्त को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन लड़की को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed