फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहेड़ी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई फायरिंग

बहेड़ी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई फायरिंग
बहेड़ी। शेरगढ़ रोड पर कांग्रेसी नेता सलीम अख्तर के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज रविवार रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान कॉलेज में मौजूद चौकीदारों और गनमैनों ने काफी चतुराई से जवाबी फायरिंग की। इस पर बदमाश फरार हो गए। वहीं गोलियों की गूंज से इलाका थर्रा गया। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में गोली चलने की पुष्टि हुई। उधर, कॉलेज के मालिक समीम अख्तर ने डकैती के प्रयास की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शेरगढ़ रोड पर कांग्रेस नेता सलीम अख्तर डिग्री कॉलेज का निर्माण करा रहे हैं। रविवार की रात बाइक से करीब आधा दर्जन बदमाश कॉलेज के बाहर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अंदर घुसने लगे। इस पर मौजूद चौकीदारों और गनमैनों ने अलग-अलग पोजिशन से फायरिंग कर जवाब दिया। इस पर बदमाशों ने अधिक संख्या जानकार वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने सलीम अख्तर को सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस तत्काल पहुंची और छानबीन की। देर रात तक पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग भी की। सलीम अख्तर ने पुलिस को डकैती के प्रयास की तहरीर दी और बताया कि कॉलेज में लाखों रुपये का सामान पड़ा हुआ है। बदमाश लूट के इरादे से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed