{"_id":"5c9fafe8bdec22147057ab5c","slug":"151553969128-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों ने बंद किया काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों ने बंद किया काम
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शनिवार की शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार उत्तराखंड परिवहन की हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस सवारियां उतार रही एक मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम धौरहरा और प्रभारी निरीक्षक ईसानगर ने सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा और ईसानगर में भर्ती कराया है।
हादसा धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव रंजीतगंज- नयागंज के बीच बोझिया के पास हुआ। लखीमपुर शहर से एक मैजिक सवारियां भरकर सिसैया जा रही थी। बोझिया के पास चालक सवारियों को उतारने लगा। इसी बीच सामने से उत्तराखंड परिवहन निगम की रुपैडिहा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में थाना धौरहरा के गांव हसनापुर निवासी राजबहादुर उर्फ छैला पुत्र छत्रपाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान धौरहरा के गांव टेगनहां निवासी 50 वर्षीय अब्दुल कादिर की मौत हो गई। वह छह लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच लखीमपुर जा रहे एसडीएम धौरहरा आशीष मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक ईसानगर बृजेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घायल अजय कुमार, राम मनोहर निवासी रंजीतगंज थाना ईसानगर, श्रीराम गौतम निवासी बबुरी, सिसैया निवासी अब्दुल हफीज, टेगनहां निवासी अब्दुल कादिर (50) पुत्र सगीर, साबिर पुत्र घसीटे (40), बंदा पुत्र निवाजू को सीएचसी अलग-अलग अस्पतालों में एंबुलेंस 108 से भेज कर भर्ती कराया। धौरहरा सीएचसी के डॉक्टर ने अब्दुल कादिर को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।