फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संपत्ति से बेदखल किया तो मां-बाप को पीटा

संपत्ति से बेदखल किया तो मां-बाप को पीटा

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
संपत्ति से बेदखल किया तो मां-बाप को पीटा
बरेली। संबंध खराब होने के चलते माता पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल किया तो वह उनको प्रताड़ित करने लगा। यहां तक कि संपत्ति में आधा हिस्सा या नकद रुपये देने का दबाव बनाने लगा। इसका विरोध करने पर बेटे ने अपनी पत्नी के साथ माता पिता से मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के आदेश पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी के मोहल्ला कांकर टोला निवासी जानकी देवी अपने पति बाबू लाल के साथ अपने छोटे बेटे चंद्र प्रकाश के साथ रहती हैं। संपत्ति के बंटवारे के चलते अकसर घर में झगड़ा होता है। जानकी देवी ने बताया कि बड़े बेटे हरीश से परेशान होकर कुछ समय पहले उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उन्होंने बताया कि माता पिता की देखभाल छोटा बेटा चंद्र प्रकाश ही करता है। संपत्ति से बेदखल किए जाने की सूचना मिलने के बाद से हरीश और उसकी पत्नी उनसे गाली गलौज करने लगे। संपत्ति में हिस्सा या फिर दस लाख रुपये नकद देने का दबाव बनाने लगे। जानकी देवी का आरोप है कि 19 फरवरी को बेटे हरीश और उसकी पत्नी ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। पति बाबू राम और बेटे चंद्र प्रकाश ने बीचबचाव किया तो उन्हें भी पीटा। जानकी देवी ने बताया कि उनका बेटा और बहु मकान के जाली कागजात बनवाकर मकान हड़पने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed