{"_id":"5c2e6bcebdec2256ad22d87f","slug":"151546546126-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकलापुर में फर्नीचर मंडी के पास ट्रांसफार्मर में धमाका, भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकलापुर में फर्नीचर मंडी के पास ट्रांसफार्मर में धमाका, भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिकलापुर में फर्नीचर मंडी के घने इलाके में लगे ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ अचानक आग भड़क गई। पहले से रिसते तेल की वजह से कुछ ही मिनटों में आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं, जिससे लोगों में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। फायर ब्रिगेड का नंबर न मिलने पर लोग अग्निशमन केंद्र पर मदद मांगने पहुंचे। आग लगने के करीब एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास बने अधिवक्ता अब्दुला हक के घर के खिड़की और दरवाजों ने भी आग पकड़ ली थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आसपास के लोग अपने घर छोड़कर दूर खड़े हो गए।
यहां रहने वालों ने बताया कि रात में ट्रांसफार्मर से तेल टपक रहा था। बिजली विभाग में शिकायत के बाद कर्मचारी आए। उन्होंने ठीक करने की कोशिशों के बाद एक बाल्टी ट्रांसफार्मर के नीचे रख दी। यह बाल्टी सुबह तक तेल से लबालब भर गई। ऊपर के तार भी क्षतिग्रस्त थे। हीट बढ़ने में इनमें आग भड़की थी। धमाके के साथ आग लगी, जिसके बाद तेल पड़ा होने से लपटें ऊंची हो र्गइं। आग बुझाने के लिए मौके पर दो गाड़ियां पहुंची थीं।