फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नकटिया चौकी का घेराव

नकटिया चौकी का घेराव

Sat, 02 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नकटिया चौकी का घेराव
फोटो --
विज्ञापन


देह व्यापार के विरोध में महिलाओं ने नकटिया चौकी घेरी
पुलिस पर लगाया आरोपियों से साठगांठ का आरोप, तीखी नोकझाेंक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नकटिया की ग्रास मंडी में देह व्यापार पुलिस की मिलीभगत से होता है। नकटिया की दर्जनों महिलाओं ने चौकी का घेराव करके हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ महिलाओं की तीखी नोकझाेंक भी हुई। चौकी इंचार्ज ने महिलाओं को शांत कराना चाहा तो महिलाओं ने कहा कि देह व्यापार कराने वालों को चौकी का संरक्षण है, यही वजह है कि चौकी पर आरोपियों को मेहमान बनाकर बैठा रखा है।

दरअसल, जिस वक्त महिलाएं हंगामा कर रही थीं, पुलिस ने देह व्यापार के आरोपियों को भी बुला रखा था। महिलाओं का गुस्सा इसलिए भी था कि पिछली बार शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों से सेटिंग कर ली थी। नकटिया चौकी पर महिलायें बीडीसी महिला सदस्य के पति हरीश रावत की अगुवाई में पहुंची थी। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद धरपकड़ नहीं होती है। महिलाओं ने बताया कि एरिया में एक घर में बाहर से लड़कियां लाई जाती है। यहां बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। आसपास रहने वाले लोग अगर आपत्ति करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है कि पुलिस भी उनका कुछ नहीं करेगी। बीती 28 मई को एरिया की महिलाओं ने उस घर पर हंगामा भी किया, लेकिन उल्टा उन्हीं लोगों को धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed