फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कड़ी सुरक्षा के बावजूद लिए गए ईवीएम के फोटो

कड़ी सुरक्षा के बावजूद लिए गए ईवीएम के फोटो

Wed, 24 Apr 2019 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बावजूद लिए गए ईवीएम के फोटो
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
चुनाव आयोग के सख्त आदेश के बावजूद कुछ लोगों ने पोलिंग बूथ के अंदर सेलफोन ले जाकर ईवीएम के फोटो खींचे और सोशल साइट पर भी डाले। नेताओं के भाई व अन्य पहुंच वाले लोगों ने भी आदेश का जमकर उल्लंघन किया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मतदान वाले दिन बूथ के आसपास 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके लिए अधिकारियों ने भी तमाम इंतजाम किए थे। बावजूद इसके कुछ दिग्गज मोबाइल फोन लेकर बूथ के अंदर तक पहुंच गए। इतना ही नहीं वोट डालते वक्त ईवीएम के फोटो भी खींचे और बेखौफ होकर फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर भी डाले।
विज्ञापन


बूथ पर पुलिस व अन्य फोर्स समेत ड्यूटी कर रहे अन्य विभागों के कर्मचारियों के सामने यह सब होता रहा। सपा नेता शुुभलेश यादव के बड़े भाई सुधीर यादव ने वोट देते वक्त ईवीएम का फोटो खींचा और फेसबुक पर डाला। इसके अलावा मठकमलनैनपुर के अमन यादव, एनएसयूआई के अध्यक्ष आंवला लोकसभा क्षेत्र के अवनीश चौबे, शहर के एक निजी स्कूल में बाबू बदायूं निवासी सतीश यादव और गजेंद्र कुर्मी ने अपने फोटो सोशल साइट पर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed