फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्राओं का पीछा करते शोहदों को पकड़ पीटा

छात्राओं का पीछा करते शोहदों को पकड़ पीटा

Sun, 13 Jan 2019 01:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं का पीछा करते शोहदों को पकड़ पीटा
बरेली। कोचिंग पढ़कर घर लौटती छात्राओं का पीछा करने वाले शोहदों का विरोध भाई ने किया। शोहदे हावी होने लगे तो भाई ने शोर मचाया। पब्लिक ने शोहदों को पकड़कर पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले दो शोहदे मौका पाकर भाग निकले। जबकि पकड़े गए एक शोहदे के खिलाफ किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी छात्रा और उसकी सहेली का तीन शोहदे पिछले कुछ दिनों से कोचिंग जाते वक्त पीछा कर रहे थे। छात्रा के परिजनों से शिकायत करने पर उसका भाई भी उसके पीछे चलते हुए कोचिंग तक जाने लगा। शुक्रवार शाम छात्राओं का पीछा करते वक्त उसके भाई ने लीची बाग निवासी आसिफ, गुड्डू और कल्लू को पकड़ लिया। तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। भीड़ ने तीनों को जमकर पीटा। इसी बीच गुड्डू और कल्लू किसी तहर भाग निकले। छात्रा के भाई ने आसिफ को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed