फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीआईजी ने रेंज कार्यालय में एनकाउंटर टीम को किया तलब

अहलादपुर केस: डीआईजी ने रेंज कार्यालय में एनकाउंटर टीम को किया तलब

Fri, 11 Jan 2019 01:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने रेंज कार्यालय में एनकाउंटर टीम को किया तलब
प्रतीकात्मक तस्वीर
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को एसएसपी मुनिराज जी. समेत पूरी एनकाउंटर टीम को कार्यालय में बुलाया। उन्होंने अहलादपुर एनकाउंटर से संबंधित सभी पहलू को समझने के बाद जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को कथित बदमाशों का एनकाउंटर होने के दूसरे दिन डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कार्यभार संभाला था। उन्होंने खुद माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला समेत कई एनकाउंटर किए हैं। अहलादपुर एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर उन्होंने एसएसपी मुनिराज जी., एएसपी अशोक मीना, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, मयंक कुमार को कार्यालय में बुलाया था।
विज्ञापन


बदमाशों के वारदात करने से लेकर भागने और मुठभेड़ की पूरी कहानी को उन्होंने समझा। कार्यालय में डीआईजी ने अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। इस मीटिंग के बाद डीआईजी से पूछे सवालों में उन्होंने विभागीय प्रक्रिया का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed