{"_id":"5c2e6cd9bdec2256b61c2938","slug":"141546546393-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ससुराल वालों से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने के कारण विवाहिता की मौत की पुष्टि हुई है।
भोजीपुरा के गांव वीरपुर निवासी 22 वर्षीय निकिलेश की शादी करीब आठ महीने पहले कैंट के गांव बरकलीगंज निवासी धर्मपाल से हुई थी। बुधवार रात निकिलेश का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। धर्मपाल सेतु निगम में चौकीदार है। घटना के वक्त वह काम पर था। घर में मौजूद जेठानी ने उसके पति धर्मपाल को सूचना दी तो वह घर पहुंचा।