फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खीरी में बाघ ने गाय का किया शिकार

खीरी में बाघ ने गाय का किया शिकार

Mon, 24 Dec 2018 10:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खीरी में बाघ ने गाय का किया शिकार
ममरी(लखीमपुर खीरी)। रविवार की शाम वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट जंगल से निकलकर सुंदरपुर गांव की आबादी के पास पहुंचे बाघ ने लावारिस गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। बाघ के लगातार हमलों से क्षेत्र में दहशत कम नहीं हो रही है। गाय के अधखाए शव और बाघ के पगचिन्ह मिलने की पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

रविवार की शाम देबीपुर वीट जंगल से निकलकर सुंदरपुर गांव की बाजार के पास बाघ ने गांव के पूरब में खेत में चर रही लावारिस गाय पर हमला कर उसे दीपक शर्मा के गन्ने के खेत में खींच ले गया और अपना निवाला बना लिया। आबादी के पास गाय का अधखाया शव और बाघ के पगचिन्ह देखकर लोगों में दहशत भर गई। प्रधान रामबिलास चौधरी, रामकुमार वर्मा आदि ने बताया कि घटनास्थल से गांव की दूरी महज 200 मीटर है। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह ने गाय का अधखाया शव और बाघ के पगचिन्हों की पुष्टि की। रेंजर बनारसीदास शाक्य ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed