फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कंकाल से नहीं खोज सके मौत की वजह, हड्डी प्रिजर्व

कंकाल से नहीं खोज सके मौत की वजह, हड्डी प्रिजर्व

Thu, 06 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
कंकाल से नहीं खोज सके मौत की वजह, हड्डी प्रिजर्व
हत्या की आशंका में मौत के 13 महीने बाद कब्र से निकलवाए गए विवाहिता के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। मात्र अस्थिपंजर ही बचे थे जिनसे मौत की वजह पता नहीं लग सकी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कंकाल की दो हड्डियों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। पुलिस इन्हें प्रयोगशाला भेजकर जांच कराएगी। शव को दोबारा दफना दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कोर्ट के आदेश पर शिकारपुर चौधरी के कब्रिस्तान से फरहीन के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव बिधौलिया निवासी नूरजहां पत्नी जमीर खां का कहना था कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी फरहीन की हत्या करके शव को गुपचुप दफना दिया था। थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। फरहीन की शादी 11 नवंबर, 2012 को शिकारपुर चौधरी के आसिफ से हुई थी। ससुराली 10 लाख रुपये और कार मांग रहे थे। 11 नवंबर 2017 को फरहीन की मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने करंट से मौत होना बताकर शव को दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed