फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दानपात्र लेकर भागने पर पीटा तो बोला उचक्का-कांवड़िए मारते बहुत हैं

दानपात्र लेकर भागने पर पीटा तो बोला उचक्का-कांवड़िए मारते बहुत हैं

Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
दानपात्र लेकर भागने पर पीटा तो बोला उचक्का-कांवड़िए मारते बहुत हैं
कांवड़ियों भंडारे के लिए लगाए गए शिविर में पहुंचे दो उचक्के दानपात्र लेकर भाग खड़े हुए। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो कांवड़ियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई की और फिर बारादरी पुलिस को सौंप दिया। थाने में उचक्के बोले कि कांवड़ियों ने उनकी बहुत पिटाई लगाई है।
विज्ञापन

संजयनगर में विनोद कुमार भारद्वाज ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कांवड़ियों के भोजन के लिए भंडारे का आयोजन किया था। बृहस्पतिवार सुबह अचानक ही वहां पहुंचे दो उचक्के शिविर में रखा दानपात्र लेकर भागने लगे। भंडारे में मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने कांवड़ियों की मदद से पीछा करके दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद लोग दोनों को लेकर बारादरी थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भोजीपुरा के गांव रम्पुरा माफी निवासी साबिर और अन्ने बताया। विनोद कुमार की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed