फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राधिका रेस्टोरेंट के किचन का संचालन बंद

राधिका रेस्टोरेंट के किचन का संचालन बंद

Wed, 11 Oct 2017 09:43 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
राधिका रेस्टोरेंट के किचन का संचालन बंद
बदायूं। सब्जी में मरा चूहा निकलने का वीडियो वायरल होने पर बुधवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के इंद्राचौक स्थित राधिका रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छानबीन के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट संचालन रोकने का नोटिस जारी कर दिया। जांच टीम ने सोयाबीन तेल और खुले मसालों के नूमने लिए, जो जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

व्हाट्सअप और फेसबुक पर मंगलवार को ग्राहक को खाना परोसते समय चूहा निकलने का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम के निर्देश पर बुधवार सुबह 10.30 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम राधिका रेस्टोरेंट जा पहुंची। टीम ने सबसे पहले वीडियो संबंधी तथ्यों की छानबीन की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि राधिका रेस्टोरेंट के किचन का संचालन बंद करने का नोटिस दिया गया है। इसके अलावा आगे की कार्रवाई के लिए नमूने जांच को भेजे गए हैं। रेस्टोरेंट के मालिक को चेतावनी दी है कि वह व्यवस्थाएं ठीक करें।
विज्ञापन


वीडियो में जिस थाली में रखे छोलों में मरा चूहा दिखाया गया है वह थाली हमारे यहां प्रयोग ही नहीं की जाती है। त्योहार पर हमारी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। कुछ लोग यहां हाथ में थाली लेकर आए थे, जो खाना खाने के बाद पैसे देने को इनकार करने लगे। पेमेंट देने को कहा तो हाथापाई कर दी। हमने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अथर्व, दुकान मालिक अवनींद्र कुमार के बेटे


बदायूं। राधिका रेस्टोरेंट के स्वामी अवनींद्र कुमार ने एसएसपी से शिकायत की कि वीडियो फर्जी है। इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि हमारे यहां छोले कटोरी में दिए जाते हैं, प्लेट में नहीं। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से फोन भी आया, जिसमें पैसों की मांग की। ऐसा न करने पर ये सब किया गया है। एसएसपी से मालिक ने जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed