फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शराब पिलाकर बेरहमी से मारा, करीबी ही कातिल

शराब पिलाकर बेरहमी से मारा, करीबी ही कातिल

Thu, 16 May 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
शराब पिलाकर बेरहमी से मारा, करीबी ही कातिल
आंवला (बरेली)। बराती भजनलाल की हत्या किसी करीबी ने भरोसे में लेकर की है। शव के साथ की गई निर्ममता और घटनास्थल पर मिले सबूतों से यह साबित हो रहा है कि हत्यारा और उसके साथी भजनलाल से सख्त नफरत करते थे। अवैध संबंध में हत्या जैसी स्थिति पुलिस अफसर भी मान रहे हैं पर सच सामने आने में समय लगेगा।
विज्ञापन

भजनलाल की पत्नी का देहांत पांच साल पहले ही हो चुका था। तीन बच्चे 14 वर्षीय पूनम, 12 साल की बौरिया और आठ साल के बेटे विपिन का पालन पोषण वो खेती करके कर रहे थे। तीनों बच्चे भी शादी में साथ आए थे। पूनम ने ही पिता के जूते मोजे पहचान कर शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि रात एक बजे तक पिता को समारोह में देखा। बाद में वो नहीं दिखे तो तलाशा भी। फिर सोचा कि कहीं जाकर सो गए होंगे। रामबहादुर के खेत के किनारे पर देवस्थान बना है। वहां ग्रामीण पूजा करते हैं। पास में ही यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। पुलिस ने जांच की तो देवस्थान के पास नल पर शराब के खाली पव्वे, गिलास और खून से सने दो डंडे मिले। इससे लग रहा है कि रामबहादुर के साथ बैठकर पहले हत्यारों ने शराब पी और नशा होने पर हत्या कर दी गई। डंडे पास के ही पेड़ से तोड़े गए थे। इनमें से एक कुछ मोटा लट्ठे की तरह था जिससे सिर कुचला गया और पसलियों पर वार किए गए। दूसरे डंडे को सिर में इस तरह मारा कि दोनों ओर सूराख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed