{"_id":"5c5ddf65bdec22129c2da3d9","slug":"131549655909-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन में नौकरी का लालच देकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूरदर्शन में नौकरी का लालच देकर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अलीगंज के गांव धनेती खरगपुर निवासी 17 वर्षीय मुनीश दसवीं पास है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पढ़ाई बंद कर दी थी। मुनीश ने बताया कुछ दिन पहले उसने एक अखबार में विज्ञापन देखकर नौकरी की तलाश में एक व्यक्ति से बात की थी। कुछ दिन बाद नए नंबर से कॉल उसके पास आई। उधर से व्यक्ति ने अपना नाम अमित त्रिपाठी और खुद को दूरदर्शन का निदेशक बताया। मुनीश को उसने यहां सीधी भर्ती कराने की बात कही। मुनीश के घर पर शुक्रवार को एक नियुक्ति पत्र पहुंचा जिस पर दूरदर्शन से बुलावा था। दोबारा उसी ठग ने फोन करके उसे एक खाते में करीब 16 हजार रुपये जमा करने को बोला। रुपये जमा करने से पहले ही मुनीश दूरदर्शन केंद्र पहुंचा तो भांडा फूट गया। अब ठग का नंबर भी बंद जा रहा है। युवक ने ठग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कपड़ा व्यापारी की हुई थी मौत
बरेली। फरीदपुर में बीसलपुर रोड पर मोहल्ला मृदान निवासी 42 वर्षीय निराले कपड़े व्यापारी हैं। निराले बृहस्पतिवार को अपने दोस्त चंद्रपाल के साथ एक दूसरे दोस्त के बेटे की शादी में गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी बाइक में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस उन दोनों को अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टरों ने निराले को मृत घोषित कर दिया। जबकि चंद्रपाल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। निराले के बेटे समीर ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल से सूचना मिली।
चोरों ने सात किमी बिजली तार चुराया
बरेली। चोरों ने अब बिजली के तारों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। चोरों ने बिजली विभाग की एलटी लाइन का सात किमी तार चुरा लिया। विद्युत विभाग को दोहना की तरफ लाइन की चेकिंग करते वक्त यह मामला सामने आया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि गांव कलापुर, अड्डपुरा, मोहरनिया, चितुपुरा और अधलखिया से गुजर रहे पोल नंबर 29 से 47 तक का तार मंगलवार को चोरी कर लिया गया है। विद्युत विभाग की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित गांवों की सप्लाई भी प्रभावित हुई थी जिसे सही करा दिया है।