फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साले बहनोई ने बनाया ऑटो लिफ्टर गैंग, तीन बाइक बरामद

साले बहनोई ने बनाया ऑटो लिफ्टर गैंग, तीन बाइक बरामद

Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
साले बहनोई ने बनाया ऑटो लिफ्टर गैंग, तीन बाइक बरामद
बरेली। जीआरपी जंक्शन ने फरीदपुर में चोरी की बाइक बेचते दो ऑटो लिफ्टरों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों रिश्ते में साले बहनोई हैं। मजदूरी करने के बाद उन्होंने बाइक चोरी करके बेचने का धंधा शुरू किया था। जीआरपी ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी एसएसआई सत्य विजय सिंह को पीतांबरपुर (फरीदपुर) स्टेशन के खंडहर में दो लोगों के तीन बाइक के साथ मौजूद होने की सूचना मिली। वह कांस्टेबल विजय कुमार, योगेंद्र और दिनेश के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस देख बाइक खरीदने आए लोग भाग गए। पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर को दबोच लिया। पकड़े गए शरीफ उर्फ नत्थू मोहल्ला ऊंचा पुलिया और राशिद खां उर्फ भइये निवासी भूरे खां की गौटिया फरीदपुर साले-बहनोई हैं। मौके से तीन बाइक भी बरामद हुई हैं। दो बाइक श्यामगंज और एक साहूकारा से चोरी की थी। बाइक को बेचने के लिए वह फरीदपुर आए थे। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि चोरी करने के बाद वह बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed