फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ड्राइवर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, हत्या का आरोप

ड्राइवर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, हत्या का आरोप

Tue, 04 Dec 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 04 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, हत्या का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव में ईट भट्ठे के ट्रैक्टर ड्राइवर की उसी के ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के दौरान ट्राली पर मौजूद चार मजदूर मौके से भाग गए। पोस्टमार्टम हाउस पर ड्राइवर के घरवालों ने आरोप लगाया कि शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में मजदूरों ने ड्राइवर को कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन

दुबीपुर गांव निवासी सुंदरलाल (40) तनवीर के ईट भट्ठे का ट्रैक्टर चलाते थे। सोमवार शाम वह शाही के लालकुंआ गांव में ईटें लेकर गए थे। वहां से लौटते वक्त सोहरा गांव के पास उनका शव उसी के ट्रैक्टर के नीचे कुचला मिला। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर सुंदरलाल के साले सुखराम ने बताया कि उनके बहनोई के साथ गांव के ही चार मजदूर ईटें डालने गए थे। इन सभी लोगों ने एक जगह बैठकर शराब पी। इसके बाद कहासुनी हुई और फिर उनके बहनोई को कुचलकर एक्सीडेंट में मौत दिखाने की कोशिश की। मौके से आरोपी भाग भी आए। कहा कि वह बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने जाकर इनके खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed