फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शौहर ने हलाला की आड़ में दुष्कर्म कराया विवेचक ने पैसे लेकर आरोपी को बचाया

शौहर ने हलाला की आड़ में दुष्कर्म कराया विवेचक ने पैसे लेकर आरोपी को बचाया

Sat, 11 Aug 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 11 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शौहर ने हलाला की आड़ में दुष्कर्म कराया विवेचक ने पैसे लेकर आरोपी को बचाया
 तीन तलाक और हलाला के खिलाफ शिकायतों की झड़ी सी लगने लगी है। अब सीबीगंज की एक महिला ने शौहर पर तीन तलाक देकर हलाला की आड़ में अपने रिश्ते के भतीजे से दुष्कर्म कराने और उसे धोखा देकर इद्दत के आखिरी दिन दूसरी औरत से निकाह कर लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले में अपने शौहर और उसके रिश्ते के भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई आरोपों में थाना सीबीगंज में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन विवेचक ने पैसा लेकर न सिर्फ दुष्कर्म की धारा हटा दी बल्कि केस से शौहर के भतीजे का नाम भी निकाल दिया।
विज्ञापन

अपनी फरियाद लेकर शुक्रवार को सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह गांव सनइया रानी मेवाकुंवर में रहने वाले ताहिर के साथ हुआ था। कई साल साथ रहने के बाद अचानक उसके शौहर ने उसके तीनों बच्चों को छीनकर उसे तीन तलाक दे दिया। काफी समय वह अपने मायके में रही। इस बीच कुछ लोगों को बीच में डालकर उसने पंचायत कराई तो शौहर ने उसे दोबारा अपनाने के लिए हलाला की शर्त रखी। मजबूरी में उसने यह शर्त कबूल कर ली। इसके बाद उसके शौहर ने अपने रिश्ते के भतीजे के साथ उसका जबरन निकाह करा दिया जिसने हलाला की रस्म की आड़ में उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद शौहर के रिश्ते के भतीजे ने उसे तलाक दिया तो वह इद्दत का वक्त पूरा करने लगी। लेकिन यह समय पूरा होने वाला था तभी इद्दत के आखिरी दिन उसके शौहर ने ने दूसरी औरत से निकाह कर लिया। पिछले साल उसने थाना सीबीगंज में इस मामले में अपने शौहर ताहिर और उसके रिश्ते के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन मामले के विवेचक ने आरोपियों से साठगांठ कर उनसे पैसा ले लिया और उससे जबरन निकाह करने वाले आरोपी का नाम मुकदमे से हटा दिया। एफआईआर से दुष्कर्म की धारा भी खत्म कर दी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामले की विवेचना दूसरे थाने से कराना चाहती है। हालांकि उसके पहुंचने से कुछ देर पहले ही एसएसपी अपने दफ्तर से निकल चुके थे। पीड़िता ने बताया कि अब वह शनिवार को एसएसपी के सामने पेश होकर फरियाद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed