फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला आयोग की सख्ती पर जयपुर पुलिस ने मांगी मदद

महिला आयोग की सख्ती पर जयपुर पुलिस ने मांगी मदद

Fri, 29 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सख्ती पर जयपुर पुलिस ने मांगी मदद
लव जिहाद
विज्ञापन

महिला आयोग की सख्ती पर जयपुर पुलिस ने मांगी मदद
- आईजी ने एसएसपी को विवेचना में तेजी लाने को कहा
- आयोग ने बीएड परीक्षा के दौरान सुरक्षा देने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्रेमनगर की एक युवती से राजस्थान के आरिफ खान द्वारा राहुल शर्मा बनकर शादी करने और फिर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल देने के मामले में जयपुर पुलिस ने बरेली पुलिस से मदद मांगी है। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी कलानिधि नैथानी को एफआईआर की विवेचना तेजी से कराने को कहा है। युवती की गुहार पर महिला आयोग ने भी जयपुर पुलिस को सख्त रवैया अख्तियार करने के निर्देश दिए हैं।
मौजूदा समय में युवती आगरा में बीएड की परीक्षा दे रही है। महिला आयोग ने युवती के साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट तलब करके परीक्षा के दौरान सुरक्षा देने के निर्देश जारी किए हैं। यह परीक्षा पांच जुलाई तक होनी है। आयोग की सख्ती के बाद जयपुर पुलिस ने एडीजी कार्यालय से संपर्क किया था। वहीं थाना प्रभारी लोकेश सरन के मुताबिक एफआईआर के बाद मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मूल रूप से आगरा की रहने वाली युवती के मुताबिक पढ़ाई के दौरान उसकी राहुल शर्मा से मुलाकात हुई थी। तब उसने खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया था। प्रेम संबंध होने के बाद पता चला कि वह दिल्ली नहीं बल्कि राजस्थान के जिला करौली थाना सदर के हिंडौन का रहने वाला है। शादी होने के बाद जब युवती ससुराल पहुंची तो पता चला कि राहुल का असली नाम आरिफ खान है। पीड़िता के मुताबिक, शादी होने के बाद वह परिवार की खातिर खामोश रही। एक बेटी को जन्म देने के बाद आरिफ ने बेटी को मार देने की धमकी देकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। तब पता चला कि आरिफ औरतों को बहला फुसलाकर उनसे देह व्यापार कराता है। एक दिन मौका पाकर युवती भागकर यहां अपने मायके प्रेमनगर आ गई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed