{"_id":"59aacab84f1c1b4a738b4e7e","slug":"131504365240-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिसुआ स्टेशन के पास सांप ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिसुआ स्टेशन के पास सांप ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
टिसुआ स्टेशन के पास सांप ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बिलपुर और टिसुआ स्टेशन के बीच एक सांप की वजह से पांच ट्रेनों के पहिये थम गए। दरअसल, यह सांप चिड़िया का शिकार करने के लिए रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर चढ़ा था। लाइन पर पहुंचते ही सांप तो करंट से झुलसकर मर गया, लेकिन लाइन भी ट्रिप हो गई। कर्मचारियों ने लाइन को ठीक किया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद ट्रैक पर दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
शनिवार शाम करीब चार बजे बिलपुर और टिसुआ स्टेशन के बीच ओएचई लाइन के खंभे पर बैठी चिड़िया का शिकार करने के लिए चढ़ा सांप लाइन से स्पर्श होते ही कुछ मिनटों में जलकर धुआं हो गया लेकिन इससे लाइन भी ट्रिप कर गई और इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही अकालतख्त एक्सप्रेस जहां की तहां रुक गई। लोको पायलट से मिली सूचना पर स्टेशन मास्टर ने टॉवर वैगन को मौके पर भेजा। लाइन की खराबी ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सका। लाइन में खराबी के चलते बरेली-बनारस मुगलसराय, अकाल तख्त एक्सप्रेस, काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेनों को रोका गया था।
ओएचई लाइन पर सांप चढ़ने की वजह से लाइन ट्रिप हुई थी, जिससे ट्रेनों का संचालन करीब एक घंटे तक रुका रहा। टॉवर वैगन ने लाइन को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन चल सकी। -हरजीराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बिलपुर