Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सैंडिल के सोल में स्मैक छिपाकर ले जा रहा था पंजाब

सैंडिल के सोल में स्मैक छिपाकर ले जा रहा था पंजाब

Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सैंडिल के सोल में स्मैक छिपाकर ले जा रहा था पंजाब
सैंडिल के सोल में स्मैक छिपाकर ले जा रहा था पंजाब - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

पंजाब की ट्रेन पकड़ने के लिए जंक्शन की तरफ जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी मेें पुलिस ने सैंडिल के सोल से दो स्मैक की पुड़िया बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि पंजाब के मालैर कोटला में स्मैक की डिलीवरी देनी थी, लेकिन जंक्शन चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी करके कोतवाली लेकर आए। पूछताछ में उसके दो और साथियों के नाम भी सामने आए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

बुधवार रात को जंक्शन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर उसकी सैंडिल जांची गई, उसने सैंडिल के सोल को खोखला करके 150 ग्राम स्मैक छिपा रखी थी। जंक्शन चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके कोतवाली लाए, जहां उसने बताया कि वह बदायूं के बिनावर का रहने वाला नसीम पुत्र शरीफ अहमद है। गांव के एक बाबू नाम के व्यक्ति ने उसको स्मैक की पुड़िया देकर मालैर कोटला में जाकर एक व्यक्ति को देने के लिए कहा था। उसने बताया कि वह व्यक्ति जंक्शन पर उसे खुद ढूंढ लेगा। वह पंजाब की ट्रेन पकड़ने जा रहा था, इससे पहले गिरफ्तार कर लिया गया। अब एक पुलिस टीम पंजाब भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed