फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिशारतगंज स्टेशन पर महिला को गाड़ी में खींचने की कोशिश

बिशारतगंज स्टेशन पर महिला को गाड़ी में खींचने की कोशिश

Sat, 18 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज स्टेशन पर महिला को गाड़ी में खींचने की कोशिश
बिशारतगंज। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन रोड़ पर बृहस्पतिवार रात इनोवा में बैठकर शराब पी रहे शोहदों ने बरेली आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन से उतरकर जा रहे परिवार से साइड में चलने को लेकर गाली गलौच की। विरोध पर शोहदों ने दो युवकों को पीट दिया। आरोप है कि शोहदों ने परिवार की एक महिला का हाथ पकड़कर गाड़ी में खींचने की कोशिश की। हंगामा होने पर भीड़ जमा होते देख शोहदे भाग गए। पीड़ित परिवार की ओर से इनोवा के नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड 2 निवासी युवक की बहन की शादी बदायूं जिले में हुई है। बृहस्पतिवार को महिला परिवार के साथ बरेली से आगरा कैंट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से उतरकर रात करीब 10 बजे मायके जा रही थी। स्टेशन रोड़ पर इनोवा सवार कुछ शोहदे शराब पी रहे थे। जो पीछे से गाड़ी लेकर आए गाली देते हुए साइड में चलने को कहा। विरोध करने पर महिला के पति और भाई को पीटने लगे। जब महिला बचाने आई तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर गाड़ी में खींचने की कोशिश की। शोर होने पर आस पास के लोगों को आता देख इनोवा में बैठकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed