{"_id":"5c9145bcbdec224e4c202dad","slug":"121553024444-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया हत्या का आरोपी सिपाही समेत फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आया हत्या का आरोपी सिपाही समेत फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जेल से पेशी पर आया हत्या का आरोपी कोर्ट में हाजिरी के बाद हवालात जाते वक्त फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में लगा कांस्टेबल भी लापता है। कई घंटे तक खोजबीन के बाद देर रात कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
इज्जतनगर के गांव डंडिया निवासी राहुल को वर्ष 2016 में धीमरी गांव के पवन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पवन को जंगल में गला काटकर मारा गया था। राहुल के साथ ही दीनानाथ और वेदप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया था। राहुल भी जेल में था जबकि दीनानाथ एवं वेदप्रकाश को जमानत मिल गई। इस मामले में मंगलवार को एडीजे प्रथम के कोर्ट में पवन एवं दो अन्य बंदियों को पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण और अभियोजन कार्यालय का कांस्टेबल नसीमुल्ला लेकर गए थे। वहां से शाम पौने पांच बजे श्रीकृष्ण तो दो बंदियों के साथ कचहरी हवालात पहुंचे लेकिन नसीमुल्ला और राहुल गायब थे। इसी बीच आरआई हरेंद्र सिंह बंदियों की गिनती करने पहुंचे। उन्हें गिनती में एक बंदी कम मिला तो यह मामला खुला। इसके बाद पवन और नसीमुल्ला की तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता न लगने पर रात 11 बजे अधिकारियों के आदेश पर लॉकअप मोहर्रिर रामेश्वर सिंह ने बंदी पवन व सिपाही नसीमुल्ला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट करा दी। आरआई ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि बंदी की तलाश हो रही है, सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।
सिपाही बोला- फरार हो गया बंदी, उसके आसपास हूं
काफी कोशिश के बाद आरआई की सिपाही नसीमुल्ला से बात हुई। सिपाही ने बताया कि बंदी उससे छूटकर फरार हो गया था। वह बंदी के आसपास ही है, जल्दी ही उसे पकड़ लेगा। आरआई ने लोकेशन पूछी तो सिपाही ने कॉल काट दी।