फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पेट्रोल पंप पर मिला नवजात का अधखाया शव

पेट्रोल पंप पर मिला नवजात का अधखाया शव

Sun, 17 Feb 2019 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मिला नवजात का अधखाया शव
बरेली। संजयनगर तिराहे पर पेट्रोल पंप के सामने नवजात बच्चे का अधखाया शव देखकर भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस आई तो अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए सील करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे बच्चे का अधखाया शव पड़ा देखकर लोग रास्ते में ठिठक गए। बारादरी थाना और मॉडल टाउन चौकी से पुलिस ने अवशेष को सील कराया। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने माना कि पड़ोस में स्थित श्मशान से कोई कुत्ता जमीन में दबा बच्चे का शव निकाल लाया है। लोग श्मशान भूमि के व्यवस्थापकों पर सवाल खड़े करने लगे कि कायदे से देखभाल नहीं की जाती। दरोगा मनीष कुमार ने बताया कि अवशेष का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


अस्पताल वाले ने फिंकवाया होगा
संजयनगर श्मशान भूमि स्थल के प्रबंधक महेंद्र पटेल ने इस बात से इंकार किया कि उनके यहां से जमीन में दबा शव कुत्ता ले गया होगा। कहा कि तीन-चार दिन से ऐसा कोई शिशु आया भी नहीं। उन्होंने बताया कि कई बार अस्पतालों में जन्म लेने वाले अवयस्क शिशु या बिन ब्याही मां की मृत संतानों को लेकर लोग श्मशान में दफन कराने आते हैं। जब वे नाम-पता दर्ज कराने को कहते हैं तो कई लोग चले जाते हैं। संभव है कि ऐसे ही किसी शिशु को कोई गेट पर फेंक गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed