{"_id":"6af1e6d9d486fa77fd05e2a4","slug":"thieves-broke-into-the-shop-by-breaking-the-wall-escaped-with-the-iron-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1109038-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लोहा समेटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लोहा समेटकर फरार
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी टीम ढंडेरा में चोरों ने एक वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा करीब आठ क्विंटल लोहे का सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए ताकि उनकी पहचान सामने न आ सके। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुड़की कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव थिथौला निवासी गुलबहार की ढंडेरा में वेल्डिंग की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर को सुबह वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के समय चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया।
चोरों ने पहले दुकान की दीवार तोड़ी और इसके बाद अंदर प्रवेश कर लिया। दुकान में रखे लोहे के सामान को समेटकर फरार हो गए। अगली सुबह जब गुलबहार दुकान पहुंचे तो अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। साथ ही दुकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त थी। सामान की जांच करने पर करीब आठ क्विंटल लोहा गायब मिला।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों को भी चिह्नित किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
प्रेम मंदिर रोड से कार चोरी
रुड़की। प्रेम मंदिर रोड से चोरों ने एक कार चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे के पास रहने वाले पौड़ी गढ़वाल निवासी अक्स भाटिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर को उनकी कार प्रेम मंदिर रोड से चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद