{"_id":"5b6a08fe4f1c1bb37b8b6cff","slug":"121533675774-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज चौकी के पास टप्पेबाजों ने कार से बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्यामगंज चौकी के पास टप्पेबाजों ने कार से बैग उड़ाया
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्यामगंज चौकी के पास टप्पेबाजों ने एक एलआईसी कर्मचारी की कार से बैग उड़ा लिया। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे जब घटना हुई उस वक्त चौराहे पर पुलिस पिकेट भी मौजूद थी। चंद कदम पर पीके नमकीन स्टोर के सामने खड़ी कार से बैग गायब होने के बाद एलआईसी कर्मचारी ने बारादरी थाने में तहरीर सौंपी है। बैग में पांच हजार की नकदी और कपड़े थे।
पंचशीलनगर में रहने वाले एलआईसी कर्मी जगदीश बाबू मथुरा से अपनी सास शशिबाला के आने पर उन्हें रोडवेज बस अड्डे से लेने के बाद नमकीन लेने पीके स्टोर पर गए थे। स्टोर के बाहर कार खड़ी करके वह नमकीन लेने चले गए। उनकी सास शशिबाला कार में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठी रहीं। जगदीश नमकीन लेकर लौटे तो कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने शोर मचाया तो पुलिस भी आ गई।
दो संदिग्ध पकड़े, लेकिन बैग बरामद नहीं हुआ
श्यामगंज चौकी प्रभारी सौरभ गुप्ता ने पीके नमकीन स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। वह कार के आसपास मंडराता दिखा है। पुलिस को उसके हाथ में इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की सास का बैग भी दिखा। पुलिस ने चौराहे के पास से दो संदिग्ध युवकों को भी पकड़ा, लेकिन उनसे कोई ठोस बात सामने नहीं आ सकी।