फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रगतिनगर में महिलाओं के हंगामे के बाद देसी शराब की दुकान बंद कराई

प्रगतिनगर में महिलाओं के हंगामे के बाद देसी शराब की दुकान बंद कराई

Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रगतिनगर में महिलाओं के हंगामे के बाद देसी शराब की दुकान बंद कराई
प्रगतिनगर (करगैना बदायूं रोड) में एक सिपाही के घर में खुली देसी शराब की दुकान को महिलाओं ने बृहस्पतिवार को हंगामा करके बंद करा दिया। महिलाओं के हंगामे की खबर मिलने पर सीओ द्वितीय अशोक मीना सुभाषनगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर गिरवा दिया। महिलाओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में देसी शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई न हुई तो गुरुवार को महिलाएं खुद दुकान बंद कराने पहुंच गईं।
विज्ञापन

बदायूं रोड के करगैना स्थित प्रगतिनगर की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में हंगामा करके देसी शराब की दुकान बंद कराने की मांग की थी। उनके कहना था कि पड़ोस में ही प्राइवेट इंटर कॉलेज के अलावा कई और स्कूल भी हैं। देसी शराब की दुकान होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही दुकान पर देर रात तक शराबियों के जमघट से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। इसके बाद भी दुकान बंद न हुई तो गुरुवार को महिलाएं खुद दुकान बंद कराने पहुंच गईं। उन्होंने दुकान के सामने सड़क पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ द्वितीय अशोक मीना ने महिलाओं को शांत कराया और दुकान बंद करा दी। इस दौरान प्रीति सक्सेना, शिखा सक्सेना, पूनम देवी, पल्लवी, सोनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed