फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नपव

नपव

Thu, 08 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
नपव

विज्ञापन
अवैध वसूली करने पहुंचे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ थाने में शिकायत
- विद्यालय के शिक्षकों ने थाने में सौंपी तहरीर
- दो दिन से व्हाट्सग्रुप पर वायरल हो रहे थे वीडियो

सीबीगंज। अपने आपको एक चैनल का पत्रकार बता कर कुछ फ र्जी पत्रकार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और विद्यालय मैं छात्रों की संख्या कम और अन्य फ र्जी मामलों को चैनल पर चलाने की धमकी देकर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं से अवैध वसूली की मांग की। रुपये नहीं देने पर खबर चैनल पर चलाने की धमकी दी। शिक्षकों ने इस मामले में चैनल के डायरेक्टर को ईमेल भेजकर कथित पत्रकारों की जांच कराई। बाद में ये लोग फ र्जी सामने आए। जिसके बाद पीड़ित शिक्षिकाओं ने घटना की नामजद तहरीर सीबीगंज थाने में देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

सीबीगंज के गांव जोगीफि र स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम सक्सेना, बहजुईया जागीर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि बाला जौहरी, नीतू अग्रवाल सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके विद्यालय में चंद्रकला न्यूज़ चैनल का पत्रकार बता कर उनसे अवैध उगाही की कोशिश की। उगाही में रकम न देने पर न्यूज चैनल में विद्यालयों की खबर चलाने की धमकी दी। यही नहीं कई बार उन्होंने फ ोन पर भी धमकी दी। शिक्षिकाओं ने इस मामले में न्यूज चैनल के डायरेक्टर को पत्रकारों के बारे में अवगत कराया। जिस पर चैनल के डायरेक्टर ने ऐसे नामों के कोई भी रिपोर्टर होने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही उन्होंने इन कथित पत्रकारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद शिक्षकों ने एकजुट होकर कथित पत्रकारों के खिलाफ सीबीगंज थाने में तहरीर देखकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed