फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बड़े भतीजे ने किया दुष्कर्म और हत्या, छोटे संग ठिकाने लगाई लाश

बड़े भतीजे ने किया दुष्कर्म और हत्या, छोटे संग ठिकाने लगाई लाश

Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बड़े भतीजे ने किया दुष्कर्म और हत्या, छोटे संग ठिकाने लगाई लाश
बरेली। नवाबगंज के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उसके दो भतीजों को जेल भेज दिया, इनमें से एक ने चाची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी, जबकि दूसरे ने शव छुपाने में भाई की मदद की थी।
विज्ञापन

आठ मार्च को खेत में चारा लेने गई 48 वर्षीय महिला लापता हो गई थी। अगले दिन झाड़ियों में उसका शव मिला था। तब मृतका के पुत्र ने अपने दो तहेरे भाइयों को नामजद कराया था, इनमें बड़े भाई को घटनास्थल के आसपास देखा गया था। छोटा भाई इसी महिला की बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर था। पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया। शुरू में पुलिस दोनों को हत्या का आरोपी मान रही थी, लेकिन बाद में पता लगा कि घटना के दिन छोटा भाई कोर्ट में तारीख पर गया था। एसपी देहात ने बताया कि जांच में साफ हुआ है कि बड़े भाई ने रेप के बाद हत्या की। मामला केवल हत्या में दर्ज हुआ है। स्लाइड की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद इसमें दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। बताया कि छोटा भाई शाम को घर आया तो बड़े ने उसे घटना की जानकारी दी। तब छोटे भाई ने शव झाड़ियों में छुपाने में उसकी मदद की। दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है, कोई और तथ्य छुपा होगा तो वो भी सामने आ जाएगा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हंसिया और साड़ी का वो टुकड़ा भी बरामद किया, जिसमें महिला घास लेने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed