फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली चेकिंग टीम से बोला आरोपी - अंदर घुसे तो लूट की रिपोर्ट लिखा दूंगा

बिजली चेकिंग टीम से बोला आरोपी - अंदर घुसे तो लूट की रिपोर्ट लिखा दूंगा

Sun, 03 Mar 2019 12:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजली चेकिंग टीम से बोला आरोपी - अंदर घुसे तो लूट की रिपोर्ट लिखा दूंगा
सीबीगंज। बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम ने एक घर में बिजली चोरी की सूचना पर घुसने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें लूट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली। अधिकारियों ने आरोपी का ऑडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंप है। शिकायत पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बंडिया में विद्युत निगम की टीम अवर अभियंता परसाखेड़ा अभय कुमार के साथ चेकिंग करने पहुंची थी। इस बीच उन्हें गांव के मुजाहिद के घर में बिजली चोरी होने की सूचना मिली। टीम उसके घर पहुंची तो मुजाहिद ने दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने घर में घुसने की प्रयास किया तो उसने लूट और छेड़छाड़ की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली। न मानने पर कर्मचारियों ने उसकी वीडियो बनाई और पुलिस को सौंप दी। पुलिस के पहुंचने पर मुजाहिद ने दरवाजा खोला। अवर अभियंता अभय कुमार ने बताया कि मुजाहिद पड़ोस में बने अपने मुर्गी फार्म में चोरी की बिजली जलाता है। अवर अभियंता की ओर से उसके खिलाफ बिजली चोरी समेत सरकारी कर्मचारी को धमकाने और काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed