{"_id":"5c37773bbdec22735318972b","slug":"11547138875-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"408 रुपये में छोटी काशी से प्रयागराज पहुंचेंगे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
408 रुपये में छोटी काशी से प्रयागराज पहुंचेंगे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। प्रयागराज में कुंभ मेला के लिए शासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा शुरू की है। रोडवेज डिपो से शटल बस सेवा के तहत 14 नई बसें शासन से भेजी गई हैं, जिन्हें भगवा और सफेद रंग में डिजाइन किया गया है। यह बसें रोडवेज बस डिपो से 11जनवरी की सुबह नौ बजे से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी।
इन बसों पर एक ओर कुंभ का अद्भुत एवं अभूतपूर्व रूप देखने चलो, दूसरी ओर 15 जनवरी से चार मार्च वर्ष 2019 प्रयागराज में लिखा हुआ है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। एआरएम आरके श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक एवं कुंभ मेला प्रभारी प्रेमशंकर कोष्ठा, कार्यशाला प्रभारी एके बाजपेयी ने बताया कि गोला से कुंभ यात्रियों का प्रयागराज के झूसी रोडवेज बस स्टाफ तक का किराया 408 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रयागराज में नि:शुल्क शटल सेवा देंगी बसें
डिपो कुंभ मेला प्रभारी/यातायात निरीक्षक प्रेमशंकर कोष्ठा ने बताया कि गोला डिपो से पहले चरण में 14 नई बसें शटल सेवा के लिए प्रयागराज भेजी जा रही हैं। जो 15 जनवरी से चार मार्च तक प्रयागराज शहर में कुंभ स्थल तक मेलार्थियों, श्रद्घालुओं को नि:शुल्क यात्रा कराएंगी। पहले चरण की बसों में 31 ड्राइवर और 14 कंडेक्टर की तैनाती की गई है। दूसरे चरण में 29 जनवरी को गोला डिपो से 20 और बसें भेजी जाएंगी जो 30 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रयागराज में नि:शुल्क शटल सेवा देंगी।
विज्ञापन
नेमप्लेट के साथ वर्दी होंगे चालक, परिचालक
मेला प्रभारी ने बताया कि निर्धारित बसों पर चालक और परिचालक अपनी नेम प्लेट के साथ वर्दी तैनात रहेंगे और बस पर भी चालक, परिचालक का नाम लिखा गया है।
पूरी बस बुक कराने पर दो यात्रियों का किराया होगा वापस
कुंभ मेला प्रभारी ने बताया कि यदि कोई प्रधान या प्रेरक 52 सीटर रोडवेज बस कुंभ मेला के लिए बुक करता है, तो दो कुंभ यात्रियों का किराया परिवहन निगम की ओर से वापस किया जाएगा।
चालकों, परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कुंभ मेला में लगीं शटल सेवा बसों में तैनात चालकों, परिचालकों का सात और आठ जनवरी को जिला अस्पताल से डॉ रत्ना सिन्हा के नेतृत्व में आई टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया था जिसमें से फिटनेस टेस्ट में पास 31 चालक और 14 परिचालक तैनात किए गए।