फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को हमलावरों ने दौड़ाकर पीटा

चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को हमलावरों ने दौड़ाकर पीटा

Mon, 31 Dec 2018 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को हमलावरों ने दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर हमला, जीप क्षतिग्रस्त

निघासन। गांव सोठियाना में दबिश देने गए ढखेरवा चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर परिवार वालों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने सरकारी जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी इंचार्ज ने पांच लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर पुलिस ने महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को अवैध असलहों को पकड़ने का अभियान था। गांव सोठियाना में जुम्मन के घर पर ढखेरवा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र, सिपाही प्रभू दयाल और मुजीबुल रहमान समेत तीन सिपाहियों ने दबिश दी। आरोप है कि तलाशी के दौरान जुम्मन के पास एक तमंचा मिला तो उसे पकड़ लिया। इसी बीच जुम्मन के परिवार की महिलाएं और पड़ोस के लोग आ गए। आरोप है कि उन लोगों ने पुलिस की जीप को घेरकर उन पर हमला बोल दिया। सरकारी जीप का क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस मौके से किसी तरह भाग आई। उधर चौकी इंचार्ज ने मुम्मन, करामत समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, नुकसान, बलवा समेत संगीन धाराओं में रिपोेर्ट दर्ज की है। उधर पुलिस टीम ने सोमवार को दबिश देकर करीब तीन महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



रात में तमंचा की सूचना पर दबिश देने के लिए ढखेरवा पुलिस गई थी। जुम्मन के परिवार वालों ने हमला बोला था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सविरत्न गौतम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed