{"_id":"5c6ef8e6bdec225eb65e00d0","slug":"111550776550-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बेटियों के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बेटियों के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताकर घर से निकाला
पांच बेटियों के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताकर घर से निकाला
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। लगातार पांच बेटियां होने से नाराज शराबी पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। स्थानीय समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने पति को पकड़ लिया। पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई तो पति को शांतिभंग में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
तिलक कॉलोनी निवासी सुहानी को उनकी पांच महीने की बेटी पलक के साथ समाजसेवी पवन कुमार सुभाष नगर थाने लाए थे। सुहानी ने बताया कि पति राजेश्वर एक होटल में कारीगर है। वह जो कमाता है, उसे शराब और जुएं में उड़ा देता है। जुएं में हार का गुस्सा वह उनको पीटकर उतारता है। कहता है, तूने पांच बेटियां पैदा कर लीं, एक बेटा नहीं कर सकी। सुहानी ने बताया कि उनकी पांच बेटियां रिशिता, रितिका, इशिका, छाया और पलक हैं। सबसे बड़ी बारह साल की तो छोटी पांच महीने की है। वह खुद कारचोबी का काम कर किसी तरह घर चलाती हैं। एक दुपट्टे पर काम के पांच रुपये मिलते हैं। दिन में पांच से सात दुपट्टे निकाल पाती हैं। सुहानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर पति ने उनकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। इसके बाद मोहल्लेवालों ने पुलिस बुला ली। थाने में सुभाष नगर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने सुहानी से पति के खिलाफ तहरीर देने को कहा तो उसने मना कर दिया। गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।