फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों का हंगामा

हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों का हंगामा

Mon, 26 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों का हंगामा
बरेली। सेना भर्ती को जा रहे अभ्यर्थियों ने हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस में सीट को लेकर हंगामा किया। कोच में यात्रा करने वाले बरेली के परिवार ने रेलवे कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी ने हंगामा करने वाले तीन अभ्यर्थियों को पकड़ लिया, अन्य दूसरे कोच में घुल मिल गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड में सेना भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते रूट की ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ी है। रविवार को हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में गाजीपुर के दर्जन भर युवक जबरदस्ती चढ़ गए। कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो युवक भिड़ने पर आमादा हो गए। इसी कोच में बरेली का परिवार भी सफर कर रहा था। उसने कोच में झगड़े की शिकायत कंट्रोल रूम को दी। बरेली जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हो गई। ट्रेन के प्लेटफार्म पर लगते ही हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों को कोच से उतारा जाने लगा। भगदड़ जैसे माहौल का फायदा उठाकर कई अभ्यर्थी पीछे की बोगियों में घुस गए। जीआरपी थाने में पकड़े गए तीन युवक रोने लगे तो उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed