फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुबई के होटल में नौकरी का झांसा देकर 13 लाख ठगे

दुबई के होटल में नौकरी का झांसा देकर 13 लाख ठगे

Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
दुबई के होटल में नौकरी का झांसा देकर 13 लाख ठगे
Earn Money
बरेली।
विज्ञापन

दो सगे भाइयों को दुबई के होटल में मोटी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13.90 लाख रुपये हड़प लिए। युवकों के पिता ने यह पैसा अपना घर गिरवी रखकर ठगों को दिया, लेकिन नौकरी नहीं मिली। तगादा करने पर उसके घर पर हमला किया गया। किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किला क्षेत्र के स्वाले नगर निवासी चांद मोहम्मद ने बताया कि उसके मोहल्ले में ही रईस मियां परिवार के साथ रहता था। कुछ समय पहले रईस और उसका परिवार दिल्ली के अल्वी चौक कूड़ा गत्ता, खुसरो नगर थाना हजरत निजामुद्दीन दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में रहने लगा। रईस पालम एयरपोर्ट दिल्ली में सामान की ढुलाई कराने की ठेकेदारी करता है। उसने कहा कि उसकी पहचान उन लोगों से है, जो एयरपोर्ट आते हैं। चांद मोहम्मद के मुताबिक, रईस ने उसके बेटे इमरान और इकराम को दुबई भिजवाकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कहा वह दोनों का वीजा मंगवाएगा, इसके लिए पासपोर्ट और एक लाख अस्सी हजार रुपये चाहिए। भरोसा होने पर उसने अपना मकान गिरवी रखकर एक लाख 80 हजार रुपये का बंदोबस्त किया और रईस से उसके यूको बैंक की नई दिल्ली स्थित बैंक के खाते में रुपये डालने को कहा, लेकिन रईस ने कहा कि वह रुपये बरेली आकर ले जाएगा।
विज्ञापन

चांद मियां ने बताया कि 15 फरवरी 2017 को रईस अपने भाई आसिफ, लड़का आरिफ के साथ बरेली आया और एक लाख 80 हजार रुपये व दोनों बेटों के पासपोर्ट ले गया। उसने कहा कि दोनों लड़कों का दिल्ली में मेडिकल होगा और फिर पंद्रह-बीस दिन में उनकी नौकरी दुबई के होटल में लग जाएगी। इस पर उन्होंने उन्हें और रुपये भी दे दिए। लेकिन उन्हें दुबई नौकरी के लिए नहीं भेजा गया। जब रुपये वापस मांगे तो एक जून को रात 11 बजे रईस अपने भाई ताहिर, आसिफ, बेटे आरिफ, जुनैन, बहन नायब, मेहराब, बहनोई रसीम आदि लोग चांद के घर आए और मारपीट करने लगे। कहा कि अगर फोन पर तगादा किया तो जान से मार देंगे। शोर होने पर आसपास के लोग आए और बीच बचाव किया तो हमलावर भाग गए। चांद ने बताया कि रईस और उसके परिवार ने उसके बेटों की नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 13 लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए। किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed