{"_id":"595d0f254f1c1b44768b4848","slug":"111499270949-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालक को फौजी ने पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई रिक्शा चालक को फौजी ने पीटा, हंगामा
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक को फौजी ने पीटा, हंगामा
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
स्कूटी में साइड लगने पर बिफरे फौजी ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। फौजी ने चालक को लात घूंसों से बेरहमी से पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। यह देख अन्य रिक्शा चालक और कचहरी पर मौजूद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने फौजी को घेरकर उसके साथ धक्का मुक्की कर मारपीट भी की। बवाल से यहां काफी देर तक जाम भी लगा रहा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
घटना दोपहर करीब एक बजे कचहरी तिराहे पर हुई। सुभाषनगर के सर्वोदय नगर निवासी केशव मिश्रा सेना में हवलदार हैं, उनकी तैनाती इस समय गुवाहाटी में है और वह छुट्टी पर आया हुआ था और बुधवार दोपहर के समय स्कूटी से कचहरी की तरफ गया था। यहां ई रिक्शा की साइड उसकी स्कूटी से लगी तो वह भड़क उठा और रिक्शा चालक आसिफ की उसने पिटाई शुरू कर दी। उसकी लात घूंसों से पिटाई की गई। जिससे हंगामा हो गया और तिराहे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने फौजी को घेरकर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिक्शा चालक की ओर से फौजी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर उसका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने रिक्शा चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।