फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिहारीपुर कहरवान में निर्माणाधीन भवन में दूसरी मंजिल तक लगी आग, हड़कंप

बिहारीपुर कहरवान में निर्माणाधीन भवन में दूसरी मंजिल तक लगी आग, हड़कंप

Fri, 19 Apr 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
बिहारीपुर कहरवान में निर्माणाधीन भवन में दूसरी मंजिल तक लगी आग, हड़कंप
बिहारीपुर कहरवान में निर्माणाधीन भवन में दूसरी मंजिल तक लगी आग, हड़कंप - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान में निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट और पहली मंजिल तक आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिहारीपुर कहरवान के मकान नंबर 311 निवासी प्रदीप सक्सेना का भवन ठेके पर बन रहा है। यहां अब चार मंजिल इमारत प्रस्तावित है। इसमें आवासीय भवन के साथ ही दुकानें भी हैं। बेसमेंट के साथ दो मंजिल तक निर्माण हो चुका है। भवन में बांस, बल्ली समेत भवन निर्माण का काफी सामान और फर्नीचर पड़ा है। गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे इस भवन के निचले हिस्से (बेसमेंट) में किसी तरह आग लग गई। आग की लपटें पहली मंजिल तक जा पहुंचीं। भवन में लगी भयंकर आग से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों में दहशत थी कि आग कहीं उनके घर तक न पहुंच जाए। हालांकि इस पर काबू पा लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed