{"_id":"5c9a837cbdec22145412064c","slug":"101553630076-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने किया समझौता, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने किया समझौता, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राम बरात में बवाल करने के मामले में दोनों समुदाय के लोग बैठकर समझौता कर चुके हैं। मगर पुलिस ने इसे मानने से इंकार कर दिया है और आरोपियों को पकड़कर लगातार जेल भेजने में जुटी है। सोमवार रात भी पुलिस ने दबिश देकर चार खुराफातियों को हिरासत में लिया है। वहीं, लोगों ने दबिश के दौरान घरों में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि राम बरात के दौरान बांसमंडी की मुर्गे वाली गली में बवाल हो गया था। इस मामले में दो लोगों को छर्रे भी लगे थे, जिसमें पुलिस ने दो को नामजद करते हुए करीब 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जावेद नाम के एक आरोपी को पुलिस तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इसके बाद सोमवार रात बारादरी पुलिस ने खुराफातियों की तलाश में फिर दबिश दी। चर्चा है कि इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। मगर पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मौलाना सहाबुद्दीन ने पुलिस पर इस दौरान घरों में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लोगों में समझौता होने के बावजूद पुलिस परेशान कर रही है।