फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खेत की खोदाई के दौरान मिलीं कटारें

खेत की खोदाई के दौरान मिलीं जंग लगी कटारें, पुलिस ने कब्जे में लिया

Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खेत की खोदाई के दौरान मिलीं कटारें
खुदाई के दौरान मिली तलवारें - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक नकहा के सहजनी गांव के एक खेत में गड्ढा खोदने के दौरान दो पुरानी तलवारें और म्यान जैसे जंग लगे हथियार मिले हैं। खेत स्वामी की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने यह बरछी तलवारें अपने कब्जे में ले लीं हैं। पुलिस के मुताबिक यह तलवारें कितनी पुरानी हैं कह पाना मुश्किल है। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


नकहा ब्लाक के सहजनी गांव निवासी खेत मालिक राममूर्ति ने बताया कि एक साल पहले उसने यह खेत लोटन कुम्हार से खरीदा था। तब से वह इस पर खेती कर रहे हैं। पिछले साल हल्दी बोई थी। इस समय खेत की रुंधाई करने को थम्हरिया गाड़ने के लिए गड्ढा खोद रहा था। खुदाई के दौरान खुरपी अंदर किसी ठोस धातु से टकराई तो फावड़े से खुदाई की गई।
विज्ञापन


इससे यहां दो छोटी और दो बड़ी तलवारें निकलीं हैं। इसके अलावा लोहे की कुछ कटोरियां और म्यान जैसी वस्तु निकली हैं। देखने से तलवारें उनके साथ में निकली हुई सामग्री काफी पुरानी मालूम हो रही है, जंक लगी लोहे की पूरी सामग्री को देखने से यह कई साल पुरानी प्रतीत हो रही हैं। तलवारें ऐतिहासिक महत्व की हैं या नहीं कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकहा पुलिस चौकी प्रभारी सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि तलवारें पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद कब्जे में ले ली हैं। तलवारें बहुत पुरानी हैं और उनमें जंक लगी हुई है। वहीं इस बाबत थाना खीरी प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बरामद हथियारों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। मार्गदर्शन मिलने के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


थाना खीरी क्षेत्र में पुरानी जंक लगी तलवारें मिलने की जानकारी नहीं है, लेकिन वह पुरानी हैं तो उन्हें पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि मौके पर और तलवारें अथवा पुराने हथियार तो नहीं हैं।
- डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम-सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed